उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम और फिल्मो में युवाओं को काम करने का अवसर देगा थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन

लखनऊ : थिएटर एवम फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा उत्तर प्रदेश के नये लड़के, लड़कियों को वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम और फिल्म में काम का अवसर देने के लिए फिल्म डायरेक्टर आशीष कुमार कश्यप के साथ नव अंशिका फाउन्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी, आदित्य अग्रवाल, आदित्य वर्मा, एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी व नैतिक आदि के द्वारा ऑडिशन के माध्यम से चयन किया गया था I

एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से नये लड़के, लड़कियों का ऑडिशन के माध्यम से चयन कर उन्हे वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम और फिल्मो में काम करने का अवसर हमारी थिएटर & फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा दिया जा रहा है लगभग 40 नये लड़के, लड़कियों का चयन कर उन्हे एक दिवसीय फ्री वर्कशॉप भी कराया गया है.
एक दिवसीय फ्री फिल्म प्रोडक्शन वर्कशाप के आयोजन के बाद अब 18 जनवरी को समय 11 बजे से फिल्म अकादमी, दिलीपपुर टावर, ए.बी ब्लॉक तृतीय तल, सप्रू मार्ग, हज़रतगंज लखनऊ मे सिनेमाटिक चालेंजेस सॉल्यूशन & प्री प्रोडक्शन वर्कशाप कराने जा रहा हैI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button