उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय वायु सेना अनुरक्षण कमान के एओसी-इन-सी, एयर मार्शल विभास पांडे और रुचिरा पांडे, अध्यक्षा, अफवा (क्षेत्रीय) ने 15 जनवरी 24 को वायु सेना अस्पताल, कानपुर का दौरा किया

लखनऊ/ कानपुर : भारतीय वायु सेना अनुरक्षण कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल विभास पांडे ने 15 जनवरी 2024 को वायु सेना अस्पताल, कानपुर का दौरा किया। उनके साथ एयर फोर्स फैमिलीज वेलफेयर एसोसिएशन (क्षेत्रीय), अनुरक्ष्ण कमान की अध्यक्षा श्रीमती रुचिरा पांडे भी साथ थीं।

एयर मार्शल विभास पांडे को अस्पताल द्वारा सेवारत कर्मियों, पूर्व वायु सैनिकों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को प्रदान की जा रही चिकित्सा देखभाल व सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा भी किया और मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की चुनौतियों के प्रबंधन में अस्पताल कर्मियों द्वारा किए जा रहे असाधारण प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान एयर मार्शल विभास पांडे ने अस्पताल की चल रही विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लिया और अस्पताल द्वारा किए जा रहे भविष्य के विकास कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। उन्होंने सभी अस्पताल कर्मियों को संबोधित किया और अपनी निर्धारित भूमिका को पूरा करने में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों पर पूरा भरोसा जताया।

श्रीमती रुचिरा पांडे ने अफवा (स्थानीय) उद्यमों के साथ-साथ वायु योद्धाओं के फैमिली वार्ड परिसर का दौरा किया और उनसे बातचीत की। उन्होंने वायु सेना परिवार कल्याण संघ (स्थानीय) के विभिन्न उपक्रमों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की और संगिनियों को समय-समय पर आयोजित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button