उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 25 जनवरी से 29 जनवरी तक पांच दिवसीय होगा यूपीआईटेक्स एक्सपो- 2024

लखनऊ । पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उत्तर प्रदेश चैप्टर के तत्वावधान में आगामी 25 जनवरी 2024 से 29 जनवरी 2024 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांच दिवसीय यूपीआईटेक्स एक्सपो द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी राजेश निगम सह.अध्यक्ष यूपी चैप्टर पीएचडीसीसीआई ने पीएचडी हाउस गोमती नगर में पत्रकारों को दी।

पीएचडी हाउस लखनऊ में यूपीनेडा के अधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्यमियों के साथ एक बैठक और उसके बाद एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश चैप्टर के आगामी कार्यक्रम यूपीआईटेक्स दूसरा संस्करण के बारे में चर्चा करना था।

कार्यक्रम में राजेश निगम सह-अध्यक्ष यूपी चैप्टर पीएचडीसीसीआई ने आगामी कार्यक्रम यूपीआईटेक्स द्वितीय संस्करण के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जो कि 25 से 29 जनवरी 2024 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राज्य में व्यापार और विनिर्माण को गति प्रदान करना और यूपी को सबसे अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि यूपी निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य है और आगामी कार्यक्रम यूपीआईटेक्स यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में भी योगदान देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शकों और आगंतुकों की भागीदारी के मामले में यूपीआईटेक्स उत्तरी भारत में सबसे बड़े प्रदर्शनियों में से एक होगा, जिसमें एग्री फूड एंड फार्म, आर्चीबिल्ड, लाइफस्टाइल एंड कंज्यूमर एक्सपो और फैशन स्ट्रीट एंड फर्नीचर सौर ऊर्जा और ऑटोमोबाइल आदि एक्सपो में समर्पित एक विशेष मंडप होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यूपीआईटेक्स राज्य के व्यापार और वाणिज्य को बढ़ाने के लिए तुर्की, थाईलैंड, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़ से 300 से अधिक घरेलू और विदेशी प्रदर्शकों की व्यापक भागीदारी का गवाह बनेगा।

यूपीआईटेक्स  एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार अवसंरचना व औद्योगिक विकास विभाग आई आई डी डी इन्वेस्ट यूपी, उत्तर प्रदेश सरकार, खादी ग्राम उद्योग, जेकेटीपी, नाबार्ड, सिडबी, एसबीआई भी भाग ले रहे हैं।

अतुल श्रीवास्तव क्षेत्रीय निदेशक उत्तर प्रदेश चैप्टर पीएचडीसीसीआई ने प्रभावी ढंग से इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएचडीसीसीआई, नेशनल एपेक्स चैंबर पिछले 118 वर्षों से उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में उत्प्रेरक के रूप में कैसे कार्य कर रहा है। मोहम्मद फरहान ने बताया कि 25 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित हो रहे यूपीटेक्स में रोजाना सांस्कृतिक सन्ध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुदीप गोयनका और आदित्य झुनझुनवाला ने यूपीआईटेक्स द्वितीय संस्करण में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button