उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसान सभा के आह्वान पर 30 जनवरी 2024 को फिर ग्रैनो प्राधिकरण पर प्रदर्शन करेंगे किसान

ग्रेटर नोएडा : किसान सभा गौतमबुद्धनगर जिला कमेटी की मीटिंग में 30 जनवरी को हजारों की संख्या में प्राधिकरण पर आंदोलन की घोषणा-सर्वोत्तम बिल्डर के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेकर समर्थन दिया-किसान सभा की जिला कमेटी ने मीनू लोहिया उषा देवी और प्रशांत भाटी को जिला सचिव के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया.

आज अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर की जिला कमेटी की आवश्यक मीटिंग जैतपुर ऑफिस पर आयोजित की गई मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ रूपेश ने की संचालन महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया। मीटिंग में सर्वसम्मति से मीन लोहिया उषा देवी और प्रशांत भाटी को जिला सचिव पद पर चुना गया। मीटिंग में 22 जनवरी को पहले से घोषित आंदोलन की तारीख पर पुनर्विचार किया गया.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा को देखते हुए आंदोलन की तारीख 30 जनवरी तय की गई है आंदोलन के लिए सर्वसम्मति से हजारों की संख्या में तैयारी कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तालाबंदी का निर्णय लिया गया है किसान सभा ने जिला कमेटी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया है.

हर गांव में सदस्यता नवीनीकरण जनसभा का आयोजन कर आंदोलन की जबरदस्त तैयारी की जाय जिसके उपरांत किसान सभा की जिला कमेटी के साथी सर्वोत्तम बिल्डर ग्रुप पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। जिला कमेटी की मीटिंग को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि हमारी 27 गांवों में मजबूत कमेटियां है 4500 की सदस्यता है हमारा लक्ष्य की इस साल सदस्यता 10000/ को पार हो। आबादी प्लाट एवं नये कानून को लागू करने की मांगें जिसका प्रस्ताव अभी हाल ही में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में अनुमोदित किया है को शासन से अनुमोदित किया जाए अन्यथा प्राधिकरण का घेराव कर प्राधिकरण को बंद करने का कार्य किया जाएगा।

आज की मीटिंग में निशांत रावल अजीपाल भाटी भोजराज रावल पप्पू ठेकेदार नेतराम महेश प्रजापति दुष्यंत सेन अजब सिंह नेताजी विनोद सरपंच निरंकार प्रधान सुरेंद्र पंडित जी विजय यादव सेल यादव मुकुल यादव अंकित यादव राजे यादव संजय यादव मोहित यादव मोहित भाटी सतीश यादव जोगेंद्री देवी अशोक भाटी मोहित भाटी बाबा संतराम बाबा नेतराम अमित भाटी मुकेश खेड़ी सुशील सुनपुरा अजब सिंह सिलारपुर मोनू नागर नरेश नगर करतार सिंह नागर इत्यादि शामिल हुए.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button