उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने करोलबाग स्थित मंदिर में संत गुरू रविदास जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया,स्वच्छता कार्य भी किया

22 जनवरी को सभी अपने घर में दीप ज्योति जलाएं और भगवान श्री राम के नाम पर जलाए गए इस श्री राम ज्योतिमाला में अपने आप को समावेश करें : जगत प्रकाश नड्डा

नई दिल्ली  : प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आवहण पर प्रारम्भ हुऐ तीर्थस्थलों एवं मंदिरों के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने करोलबाग स्थित संत गुरू रविदास मंदिर के परिसार में स्वच्छता श्रमदान किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भी श्रमदान किया।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सह प्रमुख  संजय मयूख, दिल्ली भाजपा महामंत्री श्री योगेन्द्र चंदोलिया, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष  मोहन लाल गिहारा, मीडिया रिलेशन प्रमुख  विक्रम मित्तल, जिला करोलबाग अध्यक्ष सुनील कक्कड़ एवं पूर्व महापौर रविंद्र गुप्ता भी उपस्थित थे।

जगत प्रकाश नड्डा ने करोलबाग स्थित मंदिर में संत गुरू रविदास जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया फिर अगले आधा घंटा स्वच्छता कार्य किया। उन्होने मंदिर के महिला मंडल के भजन सुने और संत गुरु रविदास की प्रतिमा के समक्ष बैठ आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक हर तीर्थ स्थल या मंदिर के प्रांगण की सफाई करेंगे और उसी कड़ी में आज हम संत गुरू रविदास जी के मंदिर प्रांगण की सफाई अभियान में खुद को शामिल करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सफाई अभियान के अलावा हर मंदिर में पूजा करने के अलावा कीर्तन भी करेंगे।

श्री नड्डा ने कहा कि 22 जनवरी को सभी अपने घर में दीप ज्योति जलाएं और भगवान श्री राम के नाम पर जलाए गए इस श्री राम ज्योतिमाला में अपने आप को समावेश करें।

उन्होंने कहा कि संत गुरू रविदास जी का पूरा जीवन प्रेरणा स्रोत रहा है और आज यहां बहनों ने संत गुरू रविदास जी के जीवन पर आधारित भजन गाया वह काफी प्रेरणादायी रहा है और हम एक नई ऊर्जा के साथ आगे भी सफाई अभियान में भाग लेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button