उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केन्द्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री व भाजपा अध्यक्ष को दिया राम मंदिर का न्यौता

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भारत के रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह और भारत के गृह मंत्री एवं जिनका राम मंदिर की वर्तमान स्थिति लाने में महत्वपूर्ण योगदान है, अमित शाह को 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण सौंपा। जगत प्रकाश नड्डा जी ने निमंत्रण स्वीकार किया और कहा कि वह आएंगे।

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया तथा कहा कि वे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से चर्चा करके आने व दर्शन करने की तिथि शीघ्र तय करेंगे।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार व मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button