उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा सांसद मनोज तिवारी, रमेश विधूड़ी एवं प्रवेश साहिब सिंह ने गांव वालों से ग्रामीण समस्याओं पर संवाद कर उपराज्यपाल द्वारा जारी विशेष फंड से विकास करवाने का आश्वासन दिया

नई दिल्ली  : केन्द्र सरकार के “ग्रामोदय अभियान संवाद” के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के सांसदों  मनोज तिवारी,  रमेश बिधूड़ी,  प्रवेश साहिब सिंह एवं  हंसराज हंस ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना के निर्देश पर आयोजित ग्राम संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गांव के विकास पर चर्चा की।

सांसद  मनोज तिवारी ने जगतपुर में रमेश बिधूड़ी ने प्रह्लादपुर गांव में एवं प्रवेश साहिब सिंह ने खेड़ा डाबर, जाफरपुर कलां आदि गांवों में जनसंवाद किया। सांसद मनोज तिवारी जगतपुर में ही रात्रि प्रवास भी करेंगे।

सभी सांसदों ने गाँववासियों की माँग के अनुसार गांव के महत्वपूर्ण स्थलों का निरिक्षण अधिकारियों के साथ किया।

सांसदों ने युवाओं के लिए खेल परिसर बनवाने , कॉलेज एवं स्कूल बनवाने, पानी एवं ट्यूबवेल की समस्या , चौपाल एवं समुदाय भवन बनवाने एवं मरम्मत करवाने, पार्क बनाने, सड़क बनाने , तालाब का सौन्दर्यकरण करने, नाली, नाले, कूड़े की सफाई व अन्य माँगों पर अधिकारियों से काम शुरू करने को कहा।

केन्द्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा ग्रामीण दिल्ली के विकास के लिए ₹960 करोड़ का फंड जारी करने का जो आदेश हुआ है उसकी जानकारी लोगों को दी जिसके लिये गाँव वासियों ने केन्द्र सरकार एवं सांसदों का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस “ग्रामोदय अभियान संवाद” कार्यक्रम में सम्बंधित जिलों के डी.एम. सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे और रात्रि प्रवास कर कल सुबह भी आस पास के अन्य क्षेत्रों में समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button