उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
महानिदेशक, निदेशक से फार्मेसिस्ट फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मिला, जल्द नियुक्तियां करने की मांग की

लखनऊ : महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश डॉ. बृजेश राठौर से फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की , जल्द नियुक्तियां करने का आग्रह किया ।
निदेशक पैरा मेडिकल डॉ सुषमा सिंह, विशेष कार्य अधिकारी वेद प्रकाश यादव जी से भी नव वर्ष पर शिष्टाचार मुलाकात की गई ।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में फार्मेसिस्ट के हजारों पद रिक्त हैं, उच्चतम न्यायालय ने भी नियुक्ति के आदेश दिए हैं ।
प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार महामंत्री, राजेश सिंह संगठन मंत्री, यूथ विंग के अध्यक्ष आदेश कृष्ण, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार , संविदा संघ के अध्यक्ष प्रवीण यादव आदि उपस्थित थे ।


