उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्धऔचक जांच का आयोजन

लखनऊ : मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग,रेल सुरक्षा बल,वाणिज्य निरीक्षक एवं टिकट चेकिंग टीम द्वारा संयुक्त रूप से अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध एक औचक जांच का आयोजन किया गया l इस जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 13308 (फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस) के लखनऊ स्टेशन पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 04 वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खानेपीने के पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया | पूछताछ करने पर इन वेंडरों के पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया Iअतः इन अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल,लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया | यात्री किसी भी प्रकार की सहायता अथवा शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 पर अथवा रेल मदद ऐप पर संपर्क करें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button