उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मानी ताऊ इक्यूपमेंन्ट कम्पनी में फिर भड़क सकती है श्रम अशांति

सीटू की प्रशासन से समय से हस्तक्षेप करने की अपील : गंगेश्वर दत्त शर्मा

ग्रेटर नोएडा : मैसर्स- मानी ताऊ इक्यूपमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर- 22, उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा के प्रबंधकों की हठधर्मिता व मनमानी और कर्मचारियों को नौकरी से निकलने की धमकी दिए जाने के चलते फिर से संस्थान में श्रम अशांति उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है।

ककम्पनी प्रबंधकों द्वारा नियम कानून का उल्लंघन कर गैरकानूनी तरीके से संविदाकार के रौल पर वर्षों- वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से निकलने की धमकी दी है।जिसके विरोध में कर्मचारियों ने आज अपनी आम सभा कर उक्त के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया और सभा में यह तय किया गया कि यदि 2 जनवरी 2024 को कर्मचारियों को ड्यूटी से रोका जाएगा तो उसी दिन कम्पनी के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएंगा।

मानी ताऊ इम्पलाईज यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज खान व महामंत्री संतोष कुमार ने कहा कि कम्पनी प्रबंधकों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी और यदि प्रबंधकों ने नियम कानूनों एवं यूनियन के साथ हुए समझौते का पालन नहीं किया तो कर्मचारी फिर संस्थान स्तर पर आंदोलन शुरू कर देंगे जिसके लिए कंपनी प्रबंधक ही जिम्मेदार होंगे।

कर्मचारियों की सभा को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव आदि ने संबोधित किया।


कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि यदि कंपनी प्रबंधकों द्वारा किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी से रोका जाएगा तो संस्थान स्तर पर हमारा संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। साथ ही उन्होंने श्रम विभाग व जिला प्रशासन से मानी ताऊ कंपनी के विवाद के समाधान हेतु तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील किया ताकि संस्थान में औद्योगिक श्रम शांति बनी रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button