उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वाणिज्य बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने राजधानी के व्यापारियों को उद्योग क्षेत्र में आने के लिए किया प्रेरित

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने आवास विकास विभाग द्वारा राजधानी में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजना को न लागू किए जाने का मुद्दा उठाते हुए टी ओ डी योजना लागू करने की मांग की

लखनऊ : वाणिज्य बंधु की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई. जिलाधिकारी ने राजधानी के व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने के लिए नई पहल करते हुए व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के गुर बताएं तथा जूम एप के माध्यम से आईआईएम इंदौर के गवर्नर अफेयर्स मैनेजर नवीन कृष्णा राय ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यापारियों को व्यापार करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी.

जिलाधिकारी ने राजधानी को व्यापारियों को व्यापार के क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग के क्षेत्र में आने के लिए भी प्रोत्साहित किया तथा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाए जाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आवाहन किया.
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजना के लागू किए जाने के बावजूद भी आवास विकास विभाग द्वारा राजधानी में न लागू किए जाने का मुद्दा उठाते हुए राजधानी मे भी ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजना को लागू करने की मांग की तथा जिलाधिकारी को पत्र सोपा तथा जीएसटी एवं व्यापारियो लाइसेंस हेतु भी जिलाधिकारी को पत्र दिया.

बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, सचिन अग्रवाल, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button