उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूपी जोड़ो यात्रा में लोगों का जोश और उमड रहा जनसमूह 2024 में परिवर्तन की आहट दे रहा है : अजय राय

विफल हो गई है मोदी सरकार, अब है बदलाव की बयार- अजय राय

लखनऊ । बरेली जिला के लभारी पुलिस चौकी पर यू पी जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी एवम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया गगन भेदी नारेबाजी हुई।

यात्रा की शुरुवात करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा आओ मिलकर नफरत को मिटाएंगे उत्तर प्रदेश फिर खुशी के दिन दिखायेंगे उन्होंने कहा कि इस जुमला मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है। युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को आय नहीं, महिलाओं को सुरक्षा नहीं, दलित और पिछड़ों को हक नहीं, सिर्फ कोरी बातों के सिवाय इस डबल इंजन की सरकार के पास कुछ नहीं है हर बड़े मुद्दे पर भाजपा सरकार और उसके नेता चुप्पी साध जाते हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जब बदलाव की आहट देता है तो दिल्ली का तख्त बदल जाता है और आपकी हजारों की संख्या और आप लोगों का उत्साह उसी बदलाव का संकेत दे रहे हैं देश और प्रदेश की जनता इस डबल इंजन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से इतना त्रस्त हो चुकी है कि वह चाहती है कि अब बदलाव हो उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने देश के अंदर भाईचारे का माहौल बनाया और सत्ता में रहते हुए अनेकों जन कल्याण की योजनाएं चलाकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाया ।

प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉक्टर के. बी. त्रिपाठी ने कहा की यह भारी भीड़ और जबरदस्त उत्साह इस बात का संकेत है कि लोगों के अंदर अब जागरूकता पैदा हो रही है प्यार का पैगाम और लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं यह यात्रा और इसके यात्रीगण पग पग चलते हुए प्रदेश की जनता को मोहब्बत के एक धागे में पिरो रहे हैं ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने कहा जान-जान से जुड़ती और जन-जन को जोड़ती हुई यह यात्रा अपने पड़ाव की ओर बढ़ रही है यह यात्रा लोगों के अंदर एक विश्वास पैदा कर रही है कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है और नफरत को मिटाने का संदेश देते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं आज देश और प्रदेश का युवा वर्ग इस डबल इंजन भाजपा सरकार कि गलत नीतियों का सबसे ज्यादा शिकार है बेरोजगारी चरम पर है शिक्षित युवा हाथों में डिग्रियां लेकर भटक रहा है बड़े-बड़े सपने और झूठे वादे करने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ यू पी जोड़ो यात्रा के साथ है यह यात्रा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है उन्होंने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के जो देश थे उन्हें उद्देश्यों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के नेतृत्व में यू पी जोड़ो यात्रा चल रही है ।

पूर्व चेयरमैन मीरगंज इलियास अंसारी ने कहा लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता इतनी परेशान हो चुकी है कि वह अब कांग्रेस की ओर देख रही है आज लोगों के अंदर भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रति आक्रोश है प्रदेश की जनता भाजपा की झूठी घोषणाओं से तंग आ चुकी है और अब वह चाहती है कि बदलाव हो ।

बरेली सीमा पर लाभारी पुलिस चौकी से यू पी जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई उसके बाद यात्रा ग्राम गोगी पहुंची वहां पर नुक्कड़ सभा हुई और जोरदार स्वागत हुआ उसके बाद यात्रा ग्राम चुरई पहुंची वहां पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया और नुक्कड़ सभा हुई उसके बाद यात्रा दियोरिया चौराहा पहुंची वहां पर भी यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ नुक्कड़ सभा हुई फिर आगे बढ़ते हुए यात्रा तहसील गेट पर पहुंची वहां पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने भी जोरदार स्वागत किया फिर कस्बा मीरगंज पहुंचने पर धर्मशाला के पास एक बड़ी मीटिंग हुई मीटिंग के बाद पूर्व अध्यक्ष मीरगंज के निवास पर सूक्ष्म जलपान हुआ । बरेली की जनता इतना उत्साहित थी की पूरी यात्रा में कई जगह लोगों ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की।

संविधान की मूल भावना में है हर धर्म का सम्मान, इसी को मंत्र मान कर कांग्रेस पिछले 73 सालों से काम कर रही है। आज यात्रा में भी, पूरे सफर के दरमियान हर मंदिर, हर मस्जिद, हर गुरुद्वारे, हर चर्च के सामने यूपी जोड़ो के यात्रियों ने अपने अध्यक्ष श्री अजय राय के साथ बड़ी श्रद्धा से सर झुकाया और ये संदेश दिया की हम किसी धर्म की नहीं बल्कि भारत और भारतीयता की भावना के संवाहक हैं।

आज की पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष पं. राज कुमार रावत विदित चौधरी, मकसूद खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग शाहनवाज आलम प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक , प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अजीत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार, जिला महासचिव जिया उर रहमान, मुराद बेग, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा , राजन उपाध्याय, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, तबरेज ख़ान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सरदार खां, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अलका सिंह, अकरम सैफी , सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button