उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला आयोजित

प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया

लखनऊ : राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन अम्बर होटल लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रदेश शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के शिक्षकों ने व्यावसायिक शिक्षा के कार्यो को उत्कृष्ट तरीके से प्रस्तुत किया।

कार्यशाला का शुभारम्भ अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया । सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, शिक्षा गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये शिक्षक शिक्षिकाओं ने व्यावसायिक शिक्षा विषय के अपने-अपने कार्यों का पी. पी. टी. के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया । कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज कुमार यादव ने कहा कि शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन द्वारा विषयगत कार्यशालाओें का आयोजन सराहनीय है। व्यावसायिक शिक्षा विषय में आपके द्वारा किये गये कार्य बहुत ही अच्छे है। सफल कार्यशाला आयोजन हेतु शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह व उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। कार्यशाला में शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किये गये व्यावसायिक शिक्षा के कार्यो को शिक्षण में लागू करें ताकि बच्चों को उनका लाभ मिले। प्राचार्य आई ० टी ० आई ० अमेठी अजय सिंह ने व्यावसायिक शिक्षा विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी । डायरेक्टर भूमि आई ० ए ० एस ० विवेक रुद्रा ने शिक्षकों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की।
अन्त में शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला आयोजक प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों व नवाचारी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का कुशल संचालन गरिमा यादव अमेठी ने किया । कार्यशाला में शरद चौहान, समीक्षा वर्मा, समीक्षा मिश्रा,अकबर अली, स्वीटी मथुरिया,मोहन लाल, प्रज्ञा त्रिवेदी, श्रुति त्रिपाठी, अविनाश शुक्ला, दीपा गुप्ता, रेनू सिंह,राम मोहिनी वर्मा, अरुण, मीरा रविकुल, मुनव्वर मिर्जा, मुकेश कुमारआदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button