उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा मंडल स्तरीय पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा 8 कैण्ट रोड कैसरबाग, लखनऊ में मंडल स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमें लखनऊ मंडल के सभी जिलों से आये हुए माटीकला के कारीगरों एवं मण्डल के सभी जिला ग्रामोद्योग अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया.

जिसमें लखनऊ जनपद के धनराज प्रजापति को प्रथम पुरस्कार का प्रमाण पत्र एवं रू. 15000 का चेक परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी तथा माटीकला बोर्ड के सदस्य सतीश चन्द्र प्रजापति के द्वारा वितरित किया गया. द्वितीय पुरस्कार चंद्रपाल प्रजापति जनपद हरदोई को रू. 12000 का चेक दिया गया एवं तृतीय पुरस्कार रामचंद्र प्रजापति सीतापुर को रू. 10000 का चेक दिया गया अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।



