उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्रीट्रान के परिसर में सेमीकन्डक्टर इण्डस्ट्री स्थापित करने हेतु प्रस्ताव सरकार को प्रस्तुत करें: योगेन्द्र उपाध्याय

दक्षिण भारत के राज्यों की तुलना में उ.प्र. सेमीकन्डक्टर इण्डस्ट्री के लिए एक अग्रणी राज्य: कैबिनेट मंत्री

लखनऊ । श्रीट्रान इण्डिया लि., सी-5, साइट 4, इण्डस्ट्रीयल एरिया, साहिबाबाद, गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग, विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग तथा इलेक्ट्रानिक्स एंव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा श्रीट्रान इण्डिया लि. के परिसर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कम्पनी के पुर्नउत्थान के लिए निर्देश दिये, जिसमें ELCINA द्वारा Centre of Excellence for Advanced Packaging of Semi Conductor स्थापित किये जाने के लिए ELCINA द्वारा प्रस्तुतीकरण पर चर्चा की गई।


मंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में श्रीट्रान इण्डिया लि. के परिसर की विशेषतओं का उल्लेख करते हुए ELCINA को श्रीट्रान के परिसर में सेमीकण्डक्टर इण्डस्ट्री स्थापित करने हेतु एक विस्तृत प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिए।

साथ ही कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को दक्षिण भारत के राज्यों की तुलना में सेमीकण्डक्टर इण्डस्ट्री के लिए एक अग्रणी राज्य बनाने हेतु संकल्प लिया गया।
उपरोक्त कार्यकम में मंत्री जी के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार के रवि रंजन, आई.ए.एस., विशेष सचिव आई.टी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा ELCINA के निदेशक एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  मंत्री जी द्वारा आशा व्यक्त की गई कि सेमीकन्डक्टर इण्डस्ट्री की स्थापना होने से उ.प्र. के युवाओं के उज्जवल भविष्य एवं रोजगार हेतु इससे अवसर उत्पन्न होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button