उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जलम,जबलपुर में साहित्य, कला संस्कृति के आयोजन में भागीदारी करेंगे भूपेंद्र अस्थाना

लखनऊ : आगामी 27 से 29 दिसम्बर, 2023 तक होने वाले जबलपुर आर्ट, लिटरेचर और म्यूजिक यानी जलम के वार्षिक समारोह में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चित्रकार, कला लेखक व क्यूरेटर भूपेंद्र अस्थाना भी भागीदारी कर रहे हैं।

भूपेंद्र इस महोत्सव में दूसरी बार भाग लेंगे। इस बार जलम यात्री कार्यशाला में मेंटर व गाइड के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इत्यादि आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस रंगारंग आयोजन में कला, सिनेमा और साहित्य के विभिन्न विचारोत्तेजक सत्रों के अतिरिक्त चित्रकला प्रदर्शनी, सांगीतिक कार्यक्रम,कला फिल्म प्रदर्शन के साथ-साथ श्री आशीष पाठक के निर्देशन में प्रस्तुत होनेवाले बहुचर्चित नाटक ‘ अगरबती ‘ का मंचन भी होगा। देश भर में सांस्कृतिक महोत्सवों की धूम से अलग यह आयोजन पिछले सात वर्षों से संस्कृति के सरोकारधर्मी बहसों को केन्द्र में रखता है। जिससे इसकी अहमियत बढ़ जाती है। मुख्य आयोजक चित्रकार युगल श्री विनय अम्बर और सुश्री सुप्रिया अम्बर के निरन्तर प्रयासों से होनेवाले इस महोत्सव में कुछ सार्थक कहने, सुनने और देखने का अनूठा अवसर मिलता है जो अन्यत्र विरल है।

इस महोत्सव में विविध कलाओं के विशेषज्ञ भागीदारी कर रहे। इस तीन दिवसीय महोत्सव में कला, संस्कृति, कला शिक्षा, साहित्य के समसामयिक विषयों पर संवाद, परिचर्चा आदि कार्यक्रम के साथ साथ चित्र कला, मूर्तिकला कला शिविर एवं छायाचित्र, टेराकोटा, सिरेमिक, कार्टून, पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इसमें देश के वरिष्ठ एवं युवा चित्रकारों, कलाकार, कला समीक्षक, कवि, लेखक, कहानीकार, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी सहित कला, साहित्य प्रेमियों सहित कला के छात्रों का भारी जमावड़ा होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button