उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

युवा पीढ़ी का सही इतिहास जानना और समझना है बेहद जरूरी : मनीष हिंदवी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. मनीष हिंदवी ने जारी प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ की आज सातवें दिन की शुरुवात मुरादाबाद में यूपी जोड़ो कैंप स्थल पर छात्रों के बीच यूपी जोड़ो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करा कर की गई। यह प्रतियोगिता गुरुकुल में संपन्न हुई प्रतियोगिता में सैंकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियेागी परीक्षा में सामान्य इतिहास और ज्ञान के 30 प्रश्न पूछे गए।

प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया व्हाट्सएप विश्वविद्यालय के इस दौर में युवा भ्रमित हैं, उन्हें सही इतिहास का ज्ञान नहीं है, नतीजा वो भारत की मूल भावना से दूर होते जा रहें हैं।देश के संवैधानिक मूल्य बचाए रखने के लिए जरूरी है की युवा सही इतिहास को प्रमाणिक श्रोतों से पढ़ें और महसूस करें।

उन्होंने बताया कि युवाओं का इतिहास बोध और उत्साह बनाए रखने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मोबाइल फोन और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को बैग पुरस्कार स्वरूप दिए गए। पुरस्कार महासचिव संगठन श्री अनिल यादव द्वारा दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. मनीष हिंदवी ने बताया कि इस अवसर पर महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रवक्ता मनीष हिंदवी, पुनीत पाठक, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष दानिश वारसी, डा अमित राय, डा श्रवण गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को रस्किन बॉन्ड की पुस्तक युगपुरुष नेहरू भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button