उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रोजगार पर हमला नहीं सहेंगे नारे के साथ वेंडर्स ने ग्रैनो प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर सीटू के नेतृत्व में दिया ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

ग्रेटर नोएडा :  नियम कानूनों का उल्लंघन कर ग्रेनो प्राधिकरण कर्मचारियों और थाना बिसरख पुलिस द्वारा ए सिटी सोसाइटी ऐमनाबाद ग्रेटर नोएडा पर वर्षों -वर्षों से लगने वाले फूटपाती साप्ताहिक बाजार को पिछले कुछ दिनों से लगने से रोक रहे हैं। उक्त से परेशान वेंडर्स ने 26 दिसम्बर 2023 को पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन संबंध सीटू के बैनर तले यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, जिला सचिव रामस्वारथ के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त बाजार के वेंडर्स का सत्यापन कर लाइसेंस देकर वेंडिंग जोन में स्थापित किया जाए और जब तक यह कार्रवाई पूरी नहीं होती है उन्हें मौजूदा स्थान पर कार्य करने दिया जाए ।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहां की यदि प्राधिकरण द्वारा बाजार को लगने से आज फिर रोका जाएगा तो हम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button