उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजनाथ सिंह की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ

लखनऊ : रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शहर के विभिन्न मुहल्ले में खोले जा रहे सिलाई सेंटरों की योजना के तहत खोले गए चार और केंद्रों के अंतर्गत आलमबाग लेबर कॉलोनी, कश्मीरी मोहल्ला, कन्हैया माधोपुर 2 और न्यू हैदरगंज 2 वार्ड में स्थापित सिलाई केन्द्रों का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया। डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ल सांसद प्रतिनिधि के रूप में साथ में उपस्थित रहे।

सेंटर में फीम फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर फंड द्वारा महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई है जिसके द्वारा केंद्र में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आनंद द्विवेदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण अभियान को प्रसारित करने के अंतर्गत महिलाओं को हुनरमंद व आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से खोले गए केंद्र में सिलाई को रोजगार के रूप में अपनाने के नजरिए से महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे है।

कार्यक्रम में अंजनी श्रीवास्तव, महिला मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, पार्षद धर्म धर्मेंद्र सिंह, ज्योति सिंह, सत्येन्द्र सिंह ,
और क्षेत्रीय महिला एनजीओ संगठनों की प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button