उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय कार्यकारिणी की चतुर्थ बैठक सम्पन्न

बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रान्तीय अध्यक्ष एवं संचालन अरविन्द कुमार, प्रान्तीय महामंत्री द्वारा किया गया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय कार्यकारिणी की चतुर्थ बैठक  23 दिसंबर 2023 को जिला पंचायत, सीतापुर के हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रान्तीय अध्यक्ष एवं कुशल संचालन  अरविन्द कुमार, प्रान्तीय महामंत्री द्वारा किया गया। बैठक में प्रान्तीय पदाधिकारी एवं 48 जनपद के जिला अध्यक्ष/जिला मंत्री/पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

संघ की 22 सूत्रीय मांग को पूर्ण कराये जाने हेतु प्रान्तीय संघ द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन को और प्रभावशाली वनाये जाने पर प्रान्तीय पदाधिकारीगण एवं विभिन्न जनपदों से पधारे जिला अध्यक्ष / जिला मंत्रीगण द्वारा विचार व्यक्त किये गये। आयोजित त्रैमासिक बैठक का भव्य आयोजन जोनल अध्यक्ष श्री आलोक कुमार मिश्र, जिला अध्यक्ष सीतापुर श्री योगश कुमार व श्री जावेद अख्तर, जिला मंत्री सीतापुर तथा उनकी टीम के द्वारा किया गया।

प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा अपने सम्बोधन में राजस्व परिषद द्वारा संगठन की जिन मॉगों की संस्तुति यथा कलेक्ट्रेट को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान कर ग्रेड वेतन उच्चीकृत किया जाना, उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) लिपिक वर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2011 को पूर्ववत् लागू कराया जाना, नवसृजित जनपदों में ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किया जाना, कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य सम्पादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिये जाने सम्बन्धी शासन को पूर्व में ही प्रेषित की जा चुकी है, पर भी वर्तमान सरकार द्वारा कोई निर्णय न लिया जाना कर्मचारियों को आन्दोलन को उद्देलित कर रहा है।  अरविन्द कुमार वर्मा, प्रान्तीय महामंत्री द्वारा अपने सम्वोधन में कहा गया कि वर्तमान में

प्रत्येक जनपद में स्वीकृत पदों के सापेक्ष लगभग 50 प्रतिशत पद रिक्त हैं, परन्तु सरकार द्वारा अपने ही निर्णय का पालन नहीं किया जा रहा है और आज तक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रकिया पूर्ण नहीं किये जाने से कर्मचारी अत्यन्त मानसिक दवाब में हैं।

 अजीत उपाध्याय, प्रान्तीय संयुक्त मंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में विचार व्यक्त किये गये कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा अपने ही जारी शासनादेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश, जिसके द्वारा प्रत्येक माह शासन, परिषद व जिला स्तर पर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं, का स्वयं शासन स्तर, परिषद स्तर पर अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

समस्त वक्ताओं के विचार सुनने के उपरान्त श्री सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा संघ की 22 सूत्रीय मांगों को पूर्ण कराये जाने हेतु आगामी समय में निम्नलिखित आन्दोलन किये जाने की घोषणा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button