उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शालीमार गेटवे मॉल क्रिसमस के फेस्टिव सीजन में शॉपर्स के लिए लेकर आया “शॉप एंड विन” ऑफर

लखनऊ : लखनऊ का फेवरिट शॉपिंग डेस्टिनेशन शालीमार गेटवे मॉल क्रिसमस के फेस्टिव सीजन में शॉपर्स के लिए खास ऑफर और सजावट के लिए पूरी तरह तैयार है। मॉल ने 18 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी 2024 तक चलने वाले “शॉप एंड विन” ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत 2000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले शॉपर्स को लकी ड्रॉ के जरिए मॉल के प्रसिद्ध फैशन ब्रांड्स से 5000 रुपये मूल्य का फैशन वाउचर जीतने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा, मॉल क्रिसमस के फेस्टिव सीज़न को यादगार बनाने के लिए बच्चो को एक जादुई क्रिसमस अनुभव देने के लिए भी तैयार है। मॉल को 23 दिसंबर 2023 से 25 दिसंबर, 2023 तक बच्चो के लिए विंटर वंडरलैंड थीम पर मनमोहक सजावट से सजाया गया है। इस दौरान मॉल में विभिन्न आयु वर्ग के लिए आकर्षक वर्कशॉप्स की एक श्रृंखला भी आयोजित की गई है।

विंटर वंडरलैंड वर्कशॉप्स में शामिल होने वाले शॉपर्स क्ले के सैंटा क्लॉज और स्नोमैन बनाने, क्राफ्ट मेकिंग, क्रिसमस ट्री सजावट और क्रिसमस कैप सजावट जैसे वर्कशॉप्स में भाग लेकर अपने लिए क्रिसमस को खास बना सकेंगे।

शालीमार गेटवे मॉल के सीनियर जनरल मैनेजर, सुशील कुमार आहूजा ने बताया कि हम एक बार फिर ‘शॉप एंड विन’ ऑफर पेश करते हुए रोमांचित हैं, जो हमारे शॉपर्स को आकर्षक फैशन वाउचर जीतने का एक रोमांचक अवसर प्रदान कर रहा है। यह ऑफर हमारे शॉपर्स को उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देने का एक माध्यम है।”

श्री आहूजा ने एक खास ऑफर का विवरण साझा करते हुए बताया, “शालीमार गेटवे के शॉपर्स जो लखनऊ मेट्रो का गोस्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए विशेष ऑफर्स शुरू किए गए हैं। ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button