उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कुंज बिहारी वार्ड पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वावधान में विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी केंद्र तथा प्रदेश की सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु कुंज बिहारी वार्ड पहुंची जहां मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और रफी अहमद किदवई में आयोजित अन्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह सभापति जिला सहकारी बैंक लिमिटेड उपस्थित रहे।


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए और विकसित भारत संकल्प के लिए पंच प्रतिज्ञा दिलाई।

क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में समग्र विकास अनवरत जारी है प्रधानमंत्री जी गरीबों को बेहतर, स्वास्थ्य शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी देश के कोने-कोने के गरीबों को संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का के लिए दृढ़ संकल्पित है। देश को विकसित शक्तिशाली और समृद्ध बनाने के मिशन के तहत “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन करके गरीब लोगों के जीवन स्तर को सरकारी योजनाओं के माध्यम से बेहतर बनाना है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में घनश्याम अग्रवाल,अभिषेक खरे, मानवेंद्र सिंह योगेंद्र पटेल, पार्षद रामकृष्ण यादव, पार्षद सुधीर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में योजना का लाभ उठाने के लिए क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button