उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ईएसआईसी अस्पताल के आंदोलनरथ कर्मचारियों का सीटू की ओर से जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने किया समर्थन

नोएडा : नियम कानून का उल्लंघन कर ईएसआईसी अस्पताल सेक्टर- 24, नोएडा के संविदाकार मैसर्स- कार्मिक इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ हाउसकीपिंग विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर है। आज सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा व सचिव रामस्वारथ ने आंदोलनरथ कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगो और हड़ताल का मजदूर संगठन सीटू की ओर से समर्थन व्यक्त किया।

धरनारत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि ईएसआईसी प्रबंधन और ठेकेदार की आपसी मिली भगत से कर्मचारियों का आर्थिक व मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है और उन्हें नियम कानून के तहत मिलने वाली विधिक सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है नई ठेका कम्पनी द्वारा कर्मचारियों से मोटी रकम लेकर नौकरी पर रखा और अब उन्हें पूरे माह काम भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें बहुत ही कम वेतन मिल पा रहा है जिसमें गुजारा करना संभव नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा कि हाउसकीपिंग का काम स्थाई काम है इसलिए ठेका समाप्त कर कर्मचारियों को नियमित कर सभी कानूनी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ उन्होंने श्रम विभाग व जिला प्रशासन से मांग किया की श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं पर हस्तक्षेप कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए नहीं तो इस मसले पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button