उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में ओ.बी.सी. एसोसिएशन की अनौपचारिक वार्ता तंत्र का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे , लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में ओ.बी.सी. एसोसिएशन की अनौपचारिक वार्ता तंत्र का आयोजन किया गया I इस वार्ता तंत्र में प्रशासन सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण विषयों के साथ साथ रेल कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई I
एसोसिएशन ने अपनी अनेक मांगों से प्रशासन को अवगत कराया एवं प्रशासन द्वारा इन मांगों को नियमानुसार पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया I इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल ने बताया कि यह वार्ता अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में इस प्रकार के वार्ता तंत्र के माध्यम से प्रशासन एवं एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास के द्वारा मंडल को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी तथा मंडल सफलताओं के नए आयामों को स्पर्श करेगा ी
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, शिवेन्द्र शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं ओ.बी.सी एसोसिएशन के मण्डल मंत्री डी. एस. आर्या सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे I



