उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ओजी क्‍वीन रवीना टंडन डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार की आगामी सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में बेहद अमीर और पावरफुल इंद्राणी कोठारी के किरदार में नजर आयेंगी

यह सीरीज 26 जनवरी, 2024 को सिर्फ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज होगी

मुंबई : अलीबाग सोसायटी पर राज करने वाली इंद्राणी कोठारी चमक, चकाचौंध और धोखेबाजी से भरी अपनी अमीर दुनिया में आपका स्‍वागत करने के लिये तैयार है। इंद्राणी का दमदार किरदार कोई और नहीं बल्कि बेहद प्रतिभाशाली रवीना टंडन निभा रही हैं।आर.ए.टी. फिल्‍म्‍स द्वारा निर्मित, रुचि नारायण द्वारा रचित और निर्देशित इस सीरीज को सिर्फ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर 26 जनवरी, 2024 को रिलीज किया जा रहा है। डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार एवं एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्‍़नी स्‍टार में कंटेन्‍ट के हेड गौरव बैनर्जी ने कहा,‘‘डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार अलग तरह की कहानियाँ लेकर आने और मनोरंजन उद्योग के दूरदर्शियों के साथ काम करने में हमेशा आगे रहा है। इस साल डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार द नाइट मैनेजर, ताजा खबर, सास बहू और फ्लेमिंगो, आर्या सीजन 3, द ट्रायल, आदि जैसी कई सारी दमदार कहानियाँ लेकर आया है। आगामी हॉटस्‍टार स्‍पेशल्‍स ‘कर्मा कॉलिंग’में इंद्राणी कोठारी की दुनिया की कहानी दिखाई गई है, जहाँ उसका कर्म उसे चैन से जीने नहीं देगा। इस दुनिया में अमीरों का बोलबाला और उनकी जिन्‍दगी दिखाई गई है। यह सीरीज बेहद प्रतिभाशाली रवीना टंडन के साथ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार की पहली भागीदारी है। आर.ए.टी. फिल्‍म्‍स के टैलेंटेड लोगों और रुचि नारायण के साथ मिलकर काम करना बेहतरीन रहा।’’ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार के साथ भागीदारी के बारे में आर.ए.टी. फिल्‍म्‍स के प्रोड्यूसर आशुतोष शाह ने कहा, ‘’हम‘कर्मा कॉलिंग’ को पेश करके उत्‍साहित हैं। यह एक रोमांचक कहानी है, जिसमें अमीर लोगों की दुनिया की दिलचस्‍प झलक मिलती है। प्रतिभा से संपन्‍न कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का अनुभव सचमुच बेहतरीन रहा और रवीना टंडन के साथ काम करके बड़ी खुशी मिली। उनके टैलेंट और समर्पण ने सीरीज की क्‍वालिटी में चार-चांद लगा दिए और उसे वाकई बेहतरीन बना दिया। डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार एक शानदार पार्टनर रहा, जिसने इस सीरीज को हमारा सबसे बढि़या नजरिया देने में मदद की। जब यह सीरीज दर्शकों तक पहुँचेगी, तब हमें उनकी प्रतिक्रिया का उत्‍सुकता से इंतजार रहेगा। उम्‍मीद है कि दर्शकों को इस बेहतरीन भूमिका में रवीना टंडन को देखने में खूब आनंद आएगा।’’

इस सीरीज के बारे में बात करते हुए, निर्देशक रुचि नारायण ने कहा, ‘कर्मा कॉलिंग’ बेहद अमीर और पावरफुल कोठारी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें उनकी दुनिया में होने वाली हर तरह की धोखेबाजी को देखने का मौका मिलेगा है। इस सीरीज में बड़ी शान-ओ-शौकत दिखती है। बदलेऔर धोखे से बुनी कहानी का पैमाना बहुत बड़ा और चौंधियाने वाला है, जो कोठारी परिवार के अनुभवों को सामने रखता है। यह सीरीज यकीनन आपका ‘गिल्‍टी प्‍लेज़र’ बनने जा रही है और आप इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा देखना चाहेंगे। रवीना टंडन और डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा।’’ इंद्राणी कोठारी और इस सीरीज के बारे में बात करते हुए, रवीना टंडन ने कहा, “इंद्राणी कोठारी का मानना है कि पूरी दुनिया उसी की है और मैंने काफी वक्‍त से ऐसा कोई किरदार नहीं निभाया है। ‘कर्मा कॉलिंग’ में जो भी दिखता है, हकीकत उससे कहीं बढ़कर है। इसमें अमीरों की दुनिया के अलग-अलग पहलू दिखाई देते हैं। डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। इंद्राणी की भूमिका निभाने से मुझे बतौर एक्‍टर खुद को एक्‍स्‍प्‍लोर करने का भी मौका मिला। मैंने ऐसा रोल पहले कभी नहीं किया और ना ही इस तरह का रोल कभी देखने को मिला है।मैं दर्शकों के रिस्‍पॉन्‍स का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। आर.ए.टी. फिल्‍म्‍स और रुचि नारायण के साथ मिलकर काम करके खूब मजा आया।’’ ‘कर्मा कॉलिंग’ यू.एस. ओरिजिनल सीरीज ‘रिवेंज’ पर आधारित है, जिसका प्रसारण 2011 से 2015 तक हुआ था। इसका निर्माण एबीसी सिग्‍नेचर द्वारा किया गया था जोकि डिज्‍नी टेलीविजन स्‍टूडियोज का एक हिस्‍सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button