उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत में नई किआ सॉनेट का वर्ल्ड प्रीमियर: सबसे प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी दमदार नए डिज़ाइन, एडैस और मानक के रूप में 6 एयरबैग के साथ लॉन्च हुई

लखनऊ : भारत की अग्रणी मास प्रीमियम कार निर्माता, किआ ने अपने दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले इनोवेशन, द न्यू सॉनेट के नए अवतार को सबसे पहले भारत में पेश किया है। अधिक मजबूत और स्पोर्टी सॉनेट को तकनीक-प्रेमी और वन-स्टॉप मीबिलिटी समाधान चाहने वाले आधुनिक जोड़ों और पेशेवरों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 10 ऑटोनॉमस सुविधाओं वाला एडैस दिया गया है, जिनमें फ्रंट कोलिज़न अवॉइडेंस असिस्ट, लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट, और लेन फॉलोइंग असिस्ट जैसे कुछ नाम शामिल हैं। मजबूत 15 हाई-सेफ्टी सुविधाओं के साथ, सॉनेट अब 25 से अधिक सेफ्टी फीचर्स का दावा करती है।

भारत में नई सॉनेट के दूसरे वर्ल्ड प्रीमियर पर, किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ ताए-जिन पार्क ने कहा, “सेल्टॉस के बाद भारत में हमारी सफलता के सफर में सॉनेट की खास जगह है। अभूतपूर्व सुविधाओं और डिज़ाइन के साथ भारत में प्रीमियर होने के बाद, यह सरहदों को पार कर गया है और अब इसे 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है, जहां हमें 3.68 लाख ग्राहकों का विश्वास पाने पर गर्व है जो वास्तव में सॉनेट के ड्राइविंग अनुभव का आनंद लेते हैं। नई सॉनेट के साथ, हमारा उद्देश्य इसे खरीदने के किफायती अनुभव के साथ इसकी प्रीमियम सुविधाओं को सहजता से एकीकृत करना है, जिसमें रखरखाव का न्यूनतम खर्च और उल्लेखनीय रूप से उच्च रीसेल वैल्यू की खूबी भी सहजता से मिली है। यह अनूठा संयोजन आधुनिक उपभोक्ताओं के व्यापक ग्राहकवर्ग के साथ जुड़ने के लिए तैयार है। हमारी महत्वाकांक्षा नई सॉनेट को पेश करके कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अग्रणी स्थिति सुरक्षित करना है।”
नई सॉनेट अपने सेगमेंट में 15 मानक सुरक्षा सुविधाएं पेश करने वाली एकमात्र कॉम्पैक्ट एसयूवी भी बन गई है। इसके अलावा, इसमें 10 बेस्ट-इन-सेगमेंट सुविधाएं भी दी गई हैं, जिसमें डुअल स्क्रीन कनेक्टेड पैनल डिज़ाइन, रियर डोर सनशेड कर्टन, ऑल डोर पावर विंडो वन टच ऑटो अप/डाउन, सुरक्षा के साथ, और स्मार्टप्योर एयर प्यूरीफायर वायरस और बैक्टीरिया सुरक्षा के साथ शामिल है। कैरेंस के साथ उद्योग में पहली बार मानक 6 एयरबैग और सेल्टॉस के साथ सेगमेंट में पहली बार एयरबैग पेश करने के बाद, किआ एक बार फिर सुरक्षा मानदंडों को फिर से परिभाषित कर रहा है। नई सॉनेट में मानक सुविधा के रूप में 6-एयरबैग को शामिल करके किआ भारत में अपने सभी उत्पादों में 6 या 8 एयरबैग पेश करने वाला सबसे युवा ब्रैंड बन गया है।
इसके अलावा, किआ टेक्नोलॉजी से संचालित एक नवीन पुरस्कार-आधारित सुरक्षा शिक्षा पहल, ‘किआ इंस्पायरिंग ड्राइव प्रोग्राम’ या के.आई.डी. शुरू कर रही है। ‘किआ कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से एक्सेसिबल, यह कार्यक्रम किआ मालिकों के ड्राइविंग व्यवहार का मूल्यांकन करता है, जैसे सीटबेल्ट का उपयोग, अचानक ब्रेक लगाना, गति सीमा का पालन करना और बहुत कुछ, और इनके आधार पर उन्हें इकोस्कोर प्रदान करता है जिसे पुरस्कार के लिए रिडीम किया जा सकता है। इस कार्यक्रम को शुरुआत में किआ सॉनेट मालिकों के लिए पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button