वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों में निबन्ध, वाद-विवाद, कला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
“सनातन बनारस एवं इसका पुनरोद्धार” विषय पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

वाराणसी नगर के स्थानीय 09 विद्यालयों में “सनातन बनारस एवं इसका पुनरोद्धार” विषय पर 14 दिसंबर 2023 को एक निबन्ध, वाद-विवाद, कला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसमे स्थानीय विद्यालयों के लगभग 900 बालक एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं इस विषय पर अत्यंत प्रभावी रूप से अपने अपने विचार व्यक्त किये l

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे , लखनऊ, रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल, अमित पाण्डेय एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे,बनारस के कुशल दिशा निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने इन विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी कला कौशल को दर्शाते हुए अत्यंत भावपूर्ण रूप से अपनी प्रतिभा का दर्शन कराया I इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 18 दिसंबर .23 को वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा ी




