उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

धनंजय मिश्रा की शानदार कप्तानी में जीता इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग IDL-2023’’ में आज का मैच इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स व इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स के मध्य खेला गया।

इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 16.5 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 96 रन ही बना सकी। जिसमें मनीष झा ने सर्वाधिक 25 रन, सचिन चौधरी ने 17 तथा सुरेश भास्कर ने 11 रनों का योगदान दिया। इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए उपवन सिन्हा ने 03 तथा सुनील यादव व एज़ाज अहमद ने 02-02 विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स की टीम ने मात्र 12.1 ओवर में ही 04 विकेट खोकर 98 रन बना लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। जिसमें अमरजीत त्रिपाठी 30 व सूरज पाण्डेय ने 22 नाबाद रनों का योगदान दिया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष झा ने 02 विकेट तथा सचिन कुमार ने 01 विकेट प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स ने इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स टीम पर 06 विकेट से जीत दर्ज की।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button