उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय आशुतोष टंडन के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ : लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ आगमन पर डिवाइन हॉस्पिटल के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत पूर्व मंत्री एवं विधायक स्वर्गीय आशुतोष टंडन गोपाल जी के सोंधी टोला चौक स्थित आवास पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

परिवार में आशुतोष टंडन की माताजी कृष्णा टंडन, धर्मपत्नी मधु टंडन, भाई सुबोध टंडन, अमित टंडन से भेंट कर दुःख व शोक संवेदना व्यक्त की ।भतीजा आयुष टंडन व परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
शोक व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछली बार लखनऊ आगमन पर जब मेदांता अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना था तो कभी स्वप्न में भी यह उम्मीद नहीं थी कि हमारे बीच नहीं रहेंगे। उनका असमय निधन अत्यंत दुखदाई है

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button