उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कृति सेनन ने लखनऊ के आलमबाग में कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन किया

लखनऊ :  बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने लखनऊ के आलमबाग में कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूमों का उद्घाटन किया। इस दौरान बॉलीवुड दिवा कृति सेनन की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लखनऊ शहर मानो थम सा गया था। नए शोरूमों के लॉन्च के साथ, कल्याण ज्वैलर्स ने शाही शहर लखनऊ में पांच स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है।

बॉलीवुड स्टार कृति सैनन द्वारा उद्घाटन किए गए ये बिल्कुल नए शोरूम ग्राहकों को आभूषण डिजाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ खरीदारी का एक शानदार अनुभव प्रदान करेंगे। कंपनी इस क्षेत्र में अपने फुटप्रिंट और अपने कामकाज का लगातार विस्तार कर रही है, ताकि ब्रांड को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके और उत्तर प्रदेश में ग्राहकों के लिए कल्याण ज्वैलर्स तक पहुंचना और अधिक आसान बनाया जा सके।

उत्साहित भीड़ को संबोधित करते हुए, बॉलीवुड सुपरस्टार कृति सेनन ने कहा, ‘‘कल्याण ज्वैलर्स के इस शानदार नए शोरूम का उद्घाटन करते हुए मैं बेहद खुशी का अनुभव कर रही हूं। इस शानदार इवेंट का हिस्सा बनना वास्तव में मेरे लिए सम्मान की बात है। कल्याण ज्वैलर्स द्वारा पेश किए जाने वाले कलैक्शन खूबसूरती के साथ-साथ कारीगरी के अद्भुत प्रतीक हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों की परंपराओं का जश्न मनाते हैं। ऐसे प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना वाकई सम्मान की बात है। यह एक ऐसा ब्रांड है, जो विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहकों को सबसे पहले रखते हुए भारत के आभूषण उद्योग में क्रांति लाने में सबसे आगे रहा है। मुझे विश्वास है कि निष्ठावान ग्राहक ब्रांड के प्रति अपना प्यार और समर्थन देना जारी रखेंगे।’’
नए शोरूम पर टिप्पणी करते हुए कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, ‘‘अपनी तीन दशक लंबी यात्रा में, हमने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और ग्राहकों के खरीदारी अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए हमने एक खास ईको सिस्टम तैयार किया है। लखनऊ के आलमबाग में हमारे नए शोरूम की शुरुआत करने के साथ हमारा लक्ष्य ब्रांड की उपस्थिति को बढ़ाना और शहर में ग्राहकों के लिए इसकी पहुंच को और अधिक आसान बनाना है। क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में हमारी निरंतर उपस्थिति इस बाजार और हमारे ग्राहकों के प्रति हमारे अटूट समर्पण का प्रमाण है। हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ खरीदारी अनुभव प्रदान करना जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही इस मौके पर यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि आने वाले समय में कंपनी के विश्वास और पारदर्शिता के मूल मूल्यों पर खरा उतरेंगे।’’
लॉन्च ऑफर के हिस्से के रूप में, ग्राहक सभी आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ‘कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट’ लागू होगी, जो बाजार में सबसे कम है और कंपनी के सभी शोरूमों में मानकीकृत है। इस तरह ग्राहकों को एक सहज और सर्विस-सपोर्टेड खरीदारी का अनुभव मिलेगा। वर्तमान में, कल्याण ज्वैलर्स उत्तर प्रदेश राज्य में 11 स्थानों पर मौजूद है, जिनमें कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद और नोएडा जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं।
कल्याण ज्वैलर्स में खुदरा बिक्री वाले सभी आभूषण बीआईएस हॉलमार्क वाले हैं, और कई शुद्धता परीक्षणों से गुजरते हैं। संरक्षकों को कल्याण ज्वैलर्स 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी प्राप्त होगा जो आभूषणों की शुद्धता, मुफ्त आजीवन रखरखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है। एश्योरेंस सर्टिफिकेट दरअसल अपने निष्ठावान ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ पेशकश करने के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button