पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने नव-विकसित फुल गेज रेल मोटर ट्रॉलीज़ का शुभारम्भ किया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने ऐशबाग रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में नव-विकसित ष्फुल गेज रेल मोटर ट्रॉलीष् का शुभारम्भ किया। लखनऊ मण्डल में ष्फुल गेज रेल मोटर ट्रॉलीष् के निमार्ण का मुख्य उद्देश्य जिस स्टेशन पर ए.आर.टी. दुर्घटना राहत ट्रेन खड़ी रहती है, यदि उसी स्टेशन के यार्ड पर डिरेलमेंट हो जाता है तो उस समय मेन लाइन के ब्लॉक हो जाने की स्थिति में अथवा क्रू0 बुक होने व अन्य कारणों की वजह से ए.आर.टी. ट्रेन के परिचालनिक मूवमेंट में काफी समय लग जाता है।

समाडि डिपों/ऐशबाग, लखनऊ द्वारा यार्ड डिरेलमेंट के दौरान काम में तेजी लाने व समय को बचाने के लिए ’फुल गेज रेल मोटर ट्रॉली’ को इनहाउस डेवलप किया गया है। जिसमें परिचालनिक मूवमेंट के दौरान ’फुल गेज रेल मोटर ट्रॉली’ में फॉरवर्ड के साथ-साथ रिवर्स गियर की भी सुविधा प्रदान की गई है। इस मोटर ट्रॉली द्वारा दुघर्टना के समय रेस्क्यू टीम के साथ संबंधित मशीनों एवं उपकरणों को दुर्घटना स्थल पर आसानी से पहुंचाया जा सकता है। जिससे ए.आर.टी. ट्रेन के मूवमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
’फुल गेज रेल मोटर ट्रॉली’ के बनने से लोकल स्टेशन या यार्ड में डिरेलमेंट होने पर लोको पायलट, सहायक लोको पायलट तथा ट्रेन मैनेजर की भी आवश्यकता नही पड़ेगी तथा मैनपावर की भी बचत होगी। टेस्टिंग के पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने ’फुल गेज रेल मोटर ट्रॉली’ निमार्ण करने वाले रेलकर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/समन्वय/समाडि, वरिष्ठ यॉत्रिक इंजीनियर/फ्रेट, सी.डी.ओ ऐशबाग एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



