उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है : बृजेश पाठक

लखनऊ : विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी मोदी जी की गारंटी वाला रथ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की पूर्व विधानसभा में हनुमान सेतु मंदिर के समीप और उत्तर विधानसभा में मड़ियांव ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा. जहां विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रशासन के माध्यम से विभिन्न विभागों के कैंप लगाकर पात्र लोगों का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किए जाने के लिए व्यवस्था की ।

कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि “विकसित भारत संकल्प यात्रा” यानी मोदी जी की गारंटी वाला रथ देश के सभी गांव और शहरों में पहुंच रही है और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। यह पहला अवसर है जब कोई सरकार आपके द्वारा आकर के योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संपर्क कर रही है। जो योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं उन सभी को योजनाओं से अवगत कराकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य हो रहा है।
प्रधानमंत्री जी की इस मुहिम से जोड़कर मोदी जी की गारंटी वाले रथ के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। यह वेन जो आपके बीच आई है जिसमें मोदी सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी एलईडी पर वीडियो के माध्यम से भी दर्शायी जा रही है जिससे जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए।
मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सत्ता में आने के बाद शपथ लेने के साथ एक ही बात कही थी कि हमारी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को समर्पित रहेगी और आप देख रहे हैं कि सभी योजनाएं उनको ही आधार मानकर क्रियान्वित की जा रही है। राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री रहे उन्होंने कहा था कि हम ₹1 भेजते हैं तो नीचे 15 पैसा पहुंचता है लेकिन इस पर कंट्रोल किया और सभी को पात्रो को सीधा लाभ पहुंचाया।
हमारे प्रधानमंत्री हैं 365 में 1 दिन की भी छुट्टी नहीं लेते हैं वह होली और दिवाली भी हमारे सीमा रक्षकों के साथ मनाते हैं।

सुभाष यदुवंश प्रदेश महामंत्री अभियान प्रदेश संयोजक ने कहा कि सरकार आपके घरों, द्वार द्वार जाकर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिला रही है आपसे स्वयं संपर्क करके सभी योजनाओं के लिए आप को लाभान्वित कर रही है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर में यह यात्रा सभी 110 वार्ड में जाने का कार्य करेगी। पिछली सरकारी चुने जाने के बाद जनता से सरकार संपर्क नहीं रखती थी पर आज सरकार स्वयं चिंता करके घर-घर संपर्क कर रही है ऐसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव हुआ है ।
विधायक डॉक्टर नीरज द्वारा ने कहा कि उत्तर विधानसभा में सर्वाधिक विकास भारतीय जनता पार्टी सरकार में हुआ है और सभी जाति वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का समान रूप से लाभ निरंतर प्राप्त हो रहा है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,अभियान संयोजक अभिषेक खरे, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह डब्बू, रामशरण सिंह, लव कुश त्रिवेदी, राकेश पांडे, सुदर्शन कटियार, पंकज सक्सेना और पार्षद गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अभियान संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि कल लखनऊ महानगर की कैंट विधानसभा के अंबेडकर नगर वार्ड और मध्य विधानसभा के राजा राममोहन राय वार्ड में मोदी जी की गारंटी वाला रथ जाएगा और निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यक्रम का आयोजन होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button