मंदिर निर्माण के नीवं रहे कारसेवकों का शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सम्मान, सम्मान पर कारसेवकों की छलकी आंखे
अभी कृष्ण जन्म भूमि बाकी है, अगली पीढ़ी रहे तैयार: विनय कटियार

लखनऊ : गोमती नगर स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में शौर्य दिवस 6 दिसंबर की पूर्व संध्या पर कारसेवकों को नमन करने हेतु कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास द्वारा कर कारसेवको को अभिनंदन करने हेतु “राम रस में भीगी शाम, कारसेवकों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ अयोध्या आंदोलन के प्रमुख सिपाही रहे विनय कटियार, श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी अनिल ज, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, अयोध्या से पधारे महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज, अयोध्या से पधारे वैदेही बल्लभ शरण जी, महंत धर्मेंद्र दास जी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया जी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त भाटिया , महामंत्री प्रशान्त त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर संस्था की ओर से कारसेवकों पर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर संस्था द्वारा छः दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवा करने वाले लखनऊ (लक्ष्मणपुरी) के कारसेवकों को का नेतृत्व करने वाले विनय कटियार जी, स्वर्गीय केसरी नाथ त्रिपाठी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के परिवार के सदस्य, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक केडिया, अशोक उपाध्याय, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह जी, राजेन्द्र तिवारी जी, वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्राज़ देवेंद्र अस्थाना, अशोक मिश्रा, जगदीश गांधी, डॉक्टर राजीव लोचन, सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, आलोक पांडेय समेत 300 कारसेवकों को सम्मानित किया गया। शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान पाकर कारसेवको की आंखों से आँशु छलक आये।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त भाटिया ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण में कार्य सेवकों का बलिदान नीवं की ईंट के समान है। भव्य रामलला का मंदिर इस बलिदान को कभी भुला नहीं सकता। यदि ढांचा ना गिराया गया तो मंदिर का निर्माण संभव नहीं था। राम भक्तों ने जहां पूरे समाज को एक करने का कार्य किया। वही ढांचा को गिरकर वर्षों पुराने कलंक को मिटाने का भी कार्य किया था। लाखो कारसेवकों की कारसेवा का ही सुफल परिणाम यह विश्व के सामने भव्य श्री राम मंदिर के रूप में तैयार है, 22 जनवरी 2024 को हम सभी की कारसेवा सफल होने वाली है। यह सिर्फ प्रभु श्रीराम की शक्ति से ही संभव था। शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर कार सेवकों का सम्मान हम सभी का कारसेवकों के प्रति नैतिक कर्तव्य है। प्रशान्त भाटिया ने आगे कहा कि कल्याण सिंह सेवा स्मृति न्यास वन्दनीय कारसेवकों की सेवाओं का मान करता है। यह प्रशस्ति पत्र कारसेवकों ने स्वीकार कर संस्थान को अनुग्रहित किया है।
इस मौके पर कारसेवकों का नेतृत्व करने वाले, राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे श्री विनय कटियार ने कहा कि कार सेवकों का बलिदान आसान नहीं था। उनको गोली लगती थी, वह जय श्री राम बोलते थे, गिरते थे, और शांत हो जाते थे। लेकिन सबने तय कर रखा था कि कुछ भी हो, यह लड़ाई हम रुकेंगे नहीं देंगे, लड़ाई को अंतिम पड़ाव तक जरूर ले जाएंगे।
कार सेवा आसान काम नहीं था, घर परिवार से लेकर रास्तो में पैदल चलना पड़ता था, भूखे भी रहना पड़ता था, खुले आसमान से लेकर जंगलों में सोना पड़ता है, और तो और कभी कभी पुलिस से भी बच के जाना पड़ता था। लेकिन कार सेवकों का जोश कम नहीं हुआ। बच्चे, बड़े, बूढ़ों महिलाओं सब ने कर सेवा की थी। गांव-गांव, शहर में कार सेवकों के लिए स्वयंसेवकों और जनता ने व्यवस्थाएं की थी। सबको विश्वास था कि यह कार सेवक प्रभु श्रीराम का मंदिर लेकर आएंगे। जिन घरों से कर सेवक निकले थे उन परिवारों को बहुत गर्व था कि हमारे परिवार से कोई धर्म के काम के लिए गया है। आज अगर हम सोचे तो या काम नहीं हो सकता।
विनय कटियार ने अशोक सिंघल को याद करते हुए कहा अशोक ने कहा था कि ढांचे का नामोनिशान नहीं बचना चाहिए और हम लोगों ने इस तरह से कार्य किया कि ढांचे की एक ईंट भी नहीं बची। कल्याण सिंह जी ने कहा था कि तुम कार्य करो। हमने कहा कि मैं बवाली आदमी हूँ, जब तक मंदिर निर्माण पूरा नहीं हो जाता मैं बवाल करता रहूंगा। मंदिर निर्माण के लिए कल्याण सिंह जी ने बहुत हिम्मत दिखाई, कोई और मुख्यमंत्री होता तो हार जाता। कार सेवकों के लिए कल्याण सिंह जी ने कहा था कि चिंता मत करो हम कार सेवकों के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि अभी रुकना नहीं है अभी श्री कृष्ण जन्मभूमि बची है, जिसे अगली पीढ़ी देखेगी। हमें बस लोगों को जागृत करते रहना है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हमारे पूर्व के नीति निर्माताओं ने ढांचे को गिराने का कार्य किया था और हमारे आज माननीय मोदी जी मंदिर निर्माण कार्य कर रहे हैं। यदि ढांचा न गिरा होता तो मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त ना हो पता। इसका पूरा श्रेय कार सेवकों को जाता है। आज पूरी दुनिया में श्री रामलला का मंदिर चर्चा का विषय है, आज जहां राम लला का मंदिर बन रहा है उतना ही अयोध्या में पूरे विश्व के उद्योगपति आ रहे हैं।
अयोध्या को सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उस समय विनय कटियार जी का नाम मंदिर निर्माण के प्रमुख नेताओं में लिया जाता रहा था। आज जो अयोध्या का स्वरूप विकसित हो रहा है वह हमारे कार सेवकों की मेहनत का ही परिणाम है। कार सेवकों ने सोचा भी नहीं होगा कि जो पुनीत कार्य वह ढांचा गिराकर कर रहे हैं उसका परिणाम कितना सुखद रहेगा।
इस मौके पर श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र से श्री अनिल जी ने श्री राम मंदिर का ब्लू प्रिंट रखते हुए राम मंदिर दर्शन करने हेतु सभी को आमंत्रित किया।
इस मौके पर लखनऊ भर से श्री राम का चित्र बनाकार लाये छात्रों में से 19 छात्रों को सम्मानित किया गया, एवं वीर रस के कवियों ने राममय काव्यपाठ करने के साथ ही रामरस की वर्षा से सभी को भीगो कर सभी में जोश का संचार किया।
कवियों की कविता –
*कवि प्रख्यात मिश्रा-*
सत्ता धारियों के घर पर खूब मौज थी
और कार सेवकों के आगे खड़ी फौज थी
उधर से धाय धाय गोली बोलने लगी
इधर से राम जी की टोली बोलने लगी
बलिदानी कितने विराट थे रुके नहीं
शौलराट से खड़े ललाट थे झुके नहीं
सागर की थाह को खंगोलते चले गए
जय श्री राम राम बोलते चले गए
*कवयित्री शिल्पी सक्सेना-*
हो चुके सगर रघु अज दलीप
वो कुल सूरज वंशी चर्चित
उस कुल में भगीरथ जन्मे
सुर नदी धरा लाए चर्चित
उस सूर्यवंश में कोशल में
राजा दशरथ के घर आए
अवतरित हुए श्री राम जहां
हो गई अयोध्या यूँ परिचित
*कुलदीप ‘कलश’-*
दो ही अक्षरों में भरे कोटि कोटि महाकाव्य,
मोक्षदायी मंत्र राम नाम की कथा है ये।
इसके अतिरिक्त अन्य कवियों में
एडवोकेट जय कृष्ण सिन्हा, विजय प्रसाद त्रिपाठी, हरि प्रकाश हरि, एडवोकेट मृत्युंजय सिंह चौहान, मुस्लिम एडवोकेट नुसरत जहां ने भी राम रस पान कर सभी का मन मोहा।
इस मौके पर अयोध्या आंदोलन के प्रमुख सिपाही रहे विनय कटियार, श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी श्री अनिल जी, स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन क्षेत्र प्रचारक – वर्तमान अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी जी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मथुरा से पधारे महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज, अयोध्या से पधारे वैदेही बल्लभ शरण जी, महंत धर्मेंद्र दास जी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया जी, संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त भाटिया, महामंत्री प्रशान्त त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या मे कारसेवक एवं अन्य विशिष्ट जन मौजूद रहे।



