प्रत्येक माह उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल विभिन्न जिलों में सफाई कर्मियों को करेगा सम्मानित : संजय गुप्ता
राजधानी लखनऊ से नगर विकास विभाग द्वारा स्वच्छता योद्धा कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को नगर विकास के निदेशालय में की गयी

लखनऊ : नगर विकास निदेशालय द्वारा राजधानी लखनऊ से एक अनूठी पहल शुरू की गई. विभिन्न नगरों की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने के लिए स्वच्छता योध्दा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रथम स्वच्छता योद्धा बने तथा व्यापारियों ने नगर विकास निदेशालय के कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था का औचक जायजा लिया तथा राजधानी लखनऊ की कई बाजारो, सीतापुर, कानपुर ,बाराबंकी, मेरठ काशी, प्रयागराज सहित कई जिलों की बाजारों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर विकास मंत्री ए के शर्मा एवं नगर विकास विभाग द्वारा सफाई के क्षेत्र में उच्च स्तरीय किये जा रहे प्रयासों की सराहना की.
आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर विकास निदेशालय की अपर निदेशक डॉ ऋतु सुहास एवं डिप्टी डायरेक्टर सुनील को बधाई दी.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा एक ही जगह से पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी करना एक अनूठी पहल है निश्चित रूप से इससे सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी उन्होंने कहा मेरा प्रदेश बदल रहा है.
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेशअध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा सफाई कर्मी बहुत ही मेहनत से अपना काम कर रहे हैं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रत्येक माह उनके उत्साह वर्धन के लिए सफाई कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उनको सम्मानित करने का कार्य करेगा तथा बाजारों में व्यापारियों एवं नागरिको के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, भारतीय आदर्श योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा, भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ,कृष्ण कुमार गुप्ता एवं गोपाल कृष्ण गुप्ता, अपर निदेशक , नागरीय निकाय निदेशालय, ऋतु सुहास,श्रीमती रश्मि , सहायक निदेशक, सुनील यादव , नोडल डीसीसीसी, डॉ असलम अंसारी अपर निदेशक (प0क0), प्रणव भद्रद्वाज, आईईसी एक्सपर्ट भी मौजूद रहे.



