उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. दिलीप कुमार को अंतरराष्ट्रीय सम्मानजनक प्रिंसेज श्रीनगरींद्र सम्मान मिलने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

लखनऊ,नई दिल्ली में आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन,राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार को अंतरराष्ट्रीय सम्मानजनक *प्रिंसेज श्रीनगरींद्र सम्मान* मिलने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।प्रिंसेज श्रीनगरींद्र अवार्ड थाईलैंड के प्रिंसेज श्रीनगरींद्र फाउंडेशन द्वारा हर साल हर देश की किसी एक नर्स एंड मिडवाइफ या किसी समूह को दिया जाता है। इसमें शॉल , सर्टिफिकेट एवम् 30000 USA Doller इनाम राशि के रूप में दिया जाता है।
आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन की महासचिव मैडम जी के खुराना अनिता पंवार ,एंव राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष शर्ली भण्डारी महामंत्री अशोक कुमार ने टी दिलीप कुमार और उनकी पत्नी को शॉल ओढ़ा कर और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इंडियन नर्सिंग काउंसिल के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में काउंसिल की सेक्रेटरी को भी शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया। डॉ.टी दिलीप कुमार के नर्सिंग समुदाय में 40 साल से ज्यादा सर्विस का अनुभव है। उनके द्वारा भारतीय नर्सेज के लिए किए गए कार्यों की बहुत लंबी लिस्ट है।
इंडियन नर्सिंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा नर्सिंग रजिस्ट्रेशन एंड लाइव रजिस्टर, पोस्ट बेसिक डिप्लोमा, कंटीन्यूइ एजुकेशन ,INC की जगह नेशनल नर्सिंग मिडवाईफ कमीशन को संसद से पारित कराने, नर्स प्रैक्टिशनर कोर्स, और स्कूल ऑफ नर्सिंग की जगह कॉलेज ऑफ नर्सिंग करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए है।
डॉक्टर टी दिलीप कुमार ने थाईलैंड में सम्मान के दौरान अपना अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम को आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन की अध्यक्ष अनिता पंवार ने भी संबोधित किया और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य और उसमे डॉक्टर टी दिलीप कुमार का सहयोग के बारे में बात की। काउंसिल की सचिव सर्वजीत कौर ने डॉक्टर टी दिलीप कुमार के बारे में उनके द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा दिया गया।
कार्यक्रम को एसोसिएशन ऑफ रेलवे नर्सिंग ( अरनी) के सचिव घेवर चंद, ऑल इंडिया ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर फेडरेशन के महासचिव जोधराज बैरवा,प्रेम रोज जी,अशोक कुमार ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में सफदरजंग हॉस्पिटल, आरएमएल, लेडी हार्डिंग और कलावती अस्पताल, एमसीडी , दिल्ली सरकार अस्पताल के नर्सिंग लीडर्स ने अटेंड किया।
कार्यक्रम को घेवर चंद ने मंच संचालन किया और ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन की कोषाध्यक्ष शेफाली ने प्रोग्राम के अंत में सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button