उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सदस्य (इन्फ्रा.),रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली, का लखनऊ आगमन

बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज रेलखंड एवं अयोध्या जं. स्टेशन का किया निरीक्षण

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट एवं अयोध्या स्टेशन के आधुनिकीकरण की दिशा में आधारभूत संरचना सहित अनेक प्रकार के विकास कार्य प्रगति पर है | इन सभी प्रगति कार्यों का जायजा लेने के लिए आज 22 नवम्बर 2023 को सदस्य (इन्फ्रा.), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली,  रूप नारायण सुनकर का लखनऊ आगमन हुआ |

अपने आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम के तहत उन्होंने उत्तर रेलवे के मुख्यालय से आये अधिकारियों, मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे,लखनऊ डॉ. मनीष थपल्याल एवं मंडल के अन्य अधिकारियो के साथ बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग करते हुए इस रेलखंड पर दोहरीकरण के कार्य एवं संरक्षा व्यवस्था को गहनता से परखा I तदोपरांत अयोध्या जं स्टेशन पर पहुंचकर सदस्य (इन्फ्रा.) ने स्टेशन के नवीन भवन के निर्माण,सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य व्यवस्थाओं को भलीभांति परखते हुए इन कार्यो की समीक्षा की तथा इस विषय में संबंधितो को अपने आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश पारित किये | इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल के अधिकारियों सहित RITES के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सदस्य (इन्फ्रा.) को आगामी वर्ष के माह जनवरी 24 में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विश्व भर से रेल द्वारा अयोध्या आने जाने वाले श्रृद्धालु यात्रियों के दृष्टिगत रेलवे द्वारा की जाने वाली अग्रिम तैयारियों के अंतर्गत अयोध्या कैंट एवं अयोध्या जं. स्टेशनों सहित अयोध्या क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न प्रकार की यात्री सुविधाओं सहित समस्त कार्यों की जानकारी से अवगत कराया I इसके अतिरिक्त सदस्य (इन्फ्रा.) ने इस रेलखंड पर सुगम एवं समयबद्ध रेल परिचालन की व्यवस्थाओं के तहत इस रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को निर्धारित समयावधि में संरक्षा सम्बन्धी समस्त मानकों के साथ पूर्ण करने की प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button