उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं का प्रबंधन

लखनऊ : उत्तर रेलवे,लखनऊ मण्डल त्यौहारों के दौरान, पर्व विशेष रेलगाड़ियां चलाकर यात्रियों के साथ त्यौहार की खुशियां बांट रहा है। मण्डल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल के निर्देशन में छठ पर्व की व्यवस्था हेतु रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु विशेष प्रबंध किये गए हैं । इस त्यौहारी सीज़न में लखनऊ मण्डल से विभिन्न दिशाओं की ओर नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त त्यौहार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं.

इस क्रम में मण्डल के लखनऊ एवं वाराणसी जं. सहितअन्य स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटरों की व्यवस्था, मांग के अनुसार गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 12429 लखनऊ-नई दिल्ली AC एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14207/8 पद्मावत एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 14205/06 अयोध्या कैंट -दिल्ली एक्सप्रेस में यात्रियों हेतु अतिरिक्त कोच लगाये गए है , उद्घोषणा कक्ष एवं डिस्प्ले बोर्ड द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेनों की जानकारी प्रदान करना , विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थों को लेकर यात्रा न करने के सम्बन्ध में निरंतर उद्घोषणा प्रणाली एवं लाउड हैलर द्वारा उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को ज्वलनशील सामग्री ले जाने के खतरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है । गाडी अनुरक्षण दल द्वारा अनुरक्षण के दौरान गाड़ी में संदिग्ध व्यक्ति एवं ऐसा सामान (ज्वलनशील पदार्थ) होने की आशंका पर विशेष निगरानी रखी जा रही है । रेलवे सुरक्षा बल के विशेष पर्यवेक्षकों द्वारा प्रवेश / निकास द्वारों पर यात्रियों एवं उनके सामान पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध बैग जिसमें ज्वलनशील सामग्री जैसे पटाखे आदि का समय रहते पता लगाया जा सके तथा इस प्रकार का कृत्य करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए ट्रेनों को रास्ते में गहनता के साथ चेक किया जा रहा है | इसके साथ ही CCTV द्वारा तत्काल काउंटरों की निगरानी करना , खानपान के सामान की पर्याप्त उपलब्धता एवं उसकी गुणवत्ता की परख करना,टिकट चेकिंग कर्मचारियों एवं रेल सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा यात्रियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करना साथ ही मंडल के अधिकारियों, निरीक्षको इत्यादि को विभिन्न स्टेशनो पर मॉनिटरिंग हेतु लगाया गया है |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button