उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने देव दीपावली पर 1100 दीप जलाकर समस्त लखनऊवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी

लखनऊ : पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने देव दीपावली के पावन अवसर पर सिंगार नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में सिंगार नगर वासियों के साथ 1100 दीप जलाकर समस्त लखनऊवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी।

इस मौके पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ गिरीश मालिक, प्रदीप बत्रा प्रशांत भाटिया, अजय अरोड़ा सहित सैकड़ों की संख्या मे सिंगार नगर और आलमबाग की महिलाएं मौजूद रही जिन्होंने जय श्री राम, स्वस्तिक, ॐ, सियाराम की आकृति एवं फूलों की रंगोली बना कर तदपरांत दिए जलाकर देव दीपावली का पर्व मनाया।

कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण सिंगार नगर जय श्री राम के उद्घोष से गुंजयमान हो उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button