उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी के व्यापारियों ने कानपुर में कपड़ा व्यापारी पुत्र कुशाग्र कनोडिया के हत्यारों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर “कैंडल मार्च “निकाला

कुशाग्र कनोडिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ : कानपुर में दुस्साहसिक तरीके से दिल को दहला देने वाली कपड़ा व्यापारी मनीष कनोडिया के 16 वर्षीय पुत्र कुशाग्र कनोडिया की फिरौती की मांग के बाद हत्या में शामिल सभी हत्यारो को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंतर्गत मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर राजधानी में “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों एवं अन्य संगठनों एवं नागरिकों ने “कैंडल मार्च” निकाला तथा कुशाग्र कनोडिया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी “कैंडल मार्च “संत निरंकारी आश्रम सिंगर नगर से शुरू होकर आलमबाग चौराहे तक गया.

“कैंडल मार्च” में राजधानी के व्यापारी, नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौपा.
ज्ञापन में व्यापारियों द्वारा कुशाग्र कनोडिया की हत्या में शामिल सभी हत्यारो को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंतर्गत मुकदमा चलाकर फाँसी की सजा दिलाने की मांग की गई ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके तथा कुशाग्र कनोडिया को इंसाफ मिल सके.
व्यापारियों ने कुशाग्र कनोडिया को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.


कैंडल मार्च में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ के महामंत्री मोहित कपूर, उपाध्यक्ष गोपाल जालान ,उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल आशियाना परिवार के अध्यक्ष आर डी द्विवेदी, पवन अवस्थी ,कमल अग्रवाल, विशन लाल मगलानी, विकास पांडे ,अवधेश ,अंबुज शर्मा आदि शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button