‘ऋषि का सद्ज्ञान मानव जीवन को नर से नारायण बना सकता है : उमानंद शर्मा
गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 398वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कालेज, चिनहट लखनऊ के पुस्तकालय के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 398वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कवयित्री वीना रानी ने अपने प्रिय जीवनसाथी स्व. पति रामकुमार की स्मृति में भेंट किया तथा व्यक्तिगत रूप से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि का सद्ज्ञान मानव जीवन को नर नारायण बना सकता‘ है। संस्था के प्रबन्धक शैल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, अनिल भटनागर, देवेन्द्र सिंह, वीना रानी, संस्थान के प्रबन्धक शैल सिंह, संस्थान की प्रधानाचार्या पूजा सिंह, उपप्रधानाचार्या शुभ्रा सिंह समन्वयक मनोज पाण्डेय, शिक्षक/शिक्षिकायें सहित छात्र-छात्रायें, मौजूद थे।




