उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुनाल महोत्सव का आयोजन 12 दिसंबर से 2 जनवरी तक : मुनालश्री विक्रम बिष्ट

लखनऊ : मुनाल महोत्सव की एक बैठक गढ़वाली समाज के अध्यक्ष आशुतोष नौटियाल जी की अध्यक्षता में हुई बैठक देवकीनंदन बिष्ट के आवास आजाद नगर में संपन्न की गई.

मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने बताया मुनाल महोत्सव का आयोजन 12 दिसंबर से 2 जनवरी तक कथा मैदान आशियाना में लखनऊ एक्सपो के तहत आमिर सिद्दीकी के संयोजन में दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जा रहा है. महोत्सव में हर आयु वर्ग के लिए गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, फैंसी शो के साथ उभरती हुई. प्रतिभाओं को सांस्कृतिक मंच प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर कथक नृत्यांगना आरती शुक्ला दीक्षित, ऋचा तिवारी, प्रदीप पटेल, यशभारती ऋचा जोशी, सुरेंद्र मालकोटी, सतीश जुगराण, प्रेम सिंह बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट ,देवकीनंदन बिष्ट ओमप्रकाश राव आदि उपस्थित रहे सभी को उनकी जिम्मेदारियां दी गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button