उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय निवासियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु बड़ी संख्या में फार्म भरे

लखनऊ : वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत लखनऊ महानगर में चलाए जा रहे “घर-घर संपर्क” विशेष अभियान के तहत लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर मतदाता जागरूकता कैंप का आयोजन भी किया। क्षेत्र में कैंप का लाभ उठाते हुए क्षेत्रीय निवासियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु बड़ी संख्या में फार्म भरे।

जिसमें भाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ
पश्चिम विधानसभा के न्यू हैदरगंज दितीय वार्ड के बूथ संख्या 32 में घर जनसंपर्क किया और कैंप में सम्मिलित होकर नए मतदाता जोड़ने और मृत्यु को प्राप्त या फर्जी वोटो को हटाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में पश्चिम विधानसभा के उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष शालिनी पांडे , शक्तिकेंद्र संयोजक , शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेई, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, एमएलसी मुकेश शर्मा, लालजी निर्मल, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, डॉ राघवेंद्र शुक्ला,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, राहुल रस्तोगी, श्वेता सिंह रजनीश गुप्ता विवेक सिंह तोमर ने भी अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ जाकर घर-घर संपर्क किया और वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए संबंधित फॉर्म भरवाए।

नीरज सिंह ने पश्चिम विधानसभा में वोट की महत्ता को समझाते हुए कहा कि यह आपकी वोट की ताकत है कि आज केंद्र और प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर समावेशिता और एकता की नीति पर कार्य करने वाली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में कार्य कर रही हैं। आपके वोट का ही परिणाम है कि लखनऊ में भी लोकप्रिय, जनप्रिय सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रयासों से पिछले 9 वर्षों में अतुलनीय कार्य हुए हैं। जहां लखनऊ में मुंबई के बाद सबसे बड़ा १०४ किलोमीटर का रिंग रोड बन रहा है वहीं ब्रह्मोस् मिसाइल का निर्माण भी लखनऊ में हो रहा है, रेन बसेरा बना रहा है, एयरपोर्ट्स और रेलवे स्टेशनों का अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए विकास हो रहा है, ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है और यह सभी विकास कार्य अनवरत जारी रहें इसलिए कोई भी व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे और एक बार फिर से अधिक से अधिक वोटो से पुनः भाजपा सरकार को जितना है।


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि 30 तारीख से चलाई जाने वाले घर-घर संपर्क अभियान में बड़ी संख्या में नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दीपावली के बाद 25-26 नवंबर और 2 व 3 दिसंबर को बूथ स्तर पर पुनः विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button