उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया

लखनऊ : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत लखनऊ महानगर में चलाए जा रहे “घर-घर संपर्क” विशेष अभियान के तहत मयूर विहार इंदिरा नगर की बूथ नंबर 66 पर भाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क कर पात्र नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने घरों में जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन, नये मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने के लिए भाजपा द्वारा भी ‘वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है। जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके है या 01 जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले है उनके फार्म भरवा कर मतदाता बनाना है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है या ये स्थान छोड़कर अन्य कहीं चले गये है अथवा फर्जी नाम मतदाता सूची में जुड़ा हो ऐसे मतदाताओं को नाम हटवाने के लिए फार्म भरवाना है।

इसके लिए पार्टी द्वारा लंबे समय से वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है ।इसके लिए पार्टी द्वारा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया था। 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक “घर-घर सम्पर्क” का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज 4 तारीख और कल 5 नवंबर को पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सभी कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु वोटर चेतना अभियान चला रहे हैं ताकि मतदान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपने मताधिकार का अवसर समान रूप से प्राप्त हो।
नीरज सिंह ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारी और प्रवासियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्य योजना बनाई गई है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि कल रविवार को प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर विशेष कैंपो का भी आयोजन किया जा रहा है।

अभियान संयोजक विवेक तोमर ने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने भी ऐशबाग वार्ड के अंतर्गत बूथ संख्या 12 पर पार्षद संदीप शर्मा, अभिषेक खरे अंशु ,साकेत शर्मा और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि घर-घर संपर्क के दौरान आज प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बूथ संख्या 312 रफी अहमद किदवई बी वार्ड , विशाल खंड में , एमएलसी मुकेश शर्मा ने मध्य विधानसभा की बूथ संख्या 276 में, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या 270 पर, प्रदेश मंत्री श्री शिव भूषण सिंह ने काल्विन कॉलेज वार्ड की बूथ संख्या 303 निशातगंज में वोटर चेतना अभियान चलाया।
मयूर विहार कॉलोनी में योगेश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष,
रामकुमार वर्मा पार्षद, अनिल पाण्डेय मिथिलेश मिश्रा विनोद कुमार सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रवीण गर्ग
मीडिया प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button