पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 के मध्य ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ का आयोजन
“भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत’’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के नेतृत्व में 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 के मध्य ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउददे्शीय हाल में “भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत’’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों ने बढ़-चढ़ के भाग लिया।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा रेल यात्रियों को जागरूक करने हेतु स्टेशनों पर जन-उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से सतर्कता विषयक जानकारी दी जा रही है तथा सामान्य जनमानस तक समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, बैनर व पोस्टर्स केे माध्यम से भ्रष्टाचार उन्मूलन संबंधी जागरूकता संदेश प्रदर्शित किये जा रहे है। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु रेलवे हेल्पलाइन नं0 139 पर संपर्क करें।



