उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का आयोजन

लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा उल्लिखित अनुसार 30 अक्टूबर,2023 से 5 नवंबर,2023 तक “भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और बड़े पैमाने पर जनता के बीच पीआईडीपीआई, सतर्कता, ईमानदारी और नैतिकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बैंक द्वारा विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं. विषय के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है.

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 148वीं जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ, नडियाद (उनके जन्म स्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक 148 किलोमीटर की रैली का शुभारंभ किया है. दोनों बैंकों के शीर्ष प्रबंधन ने वीसी के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. इसके साथ ही बैंक के कार्यपालक निदेशकों द्वारा वरिष्ठ कार्यपालकों के साथ पीआईडीपीआई पर एक कार्टून पुस्तक, धोखाधड़ी रोकथाम पर पुस्तक, सत्यनिष्ठा और सतर्कता अग्र – दल के साथ बैंकिंग पुस्तक का भी विमोचन किया गया. समारोह के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर विशेष ध्यान देने वाली फिल्में और जिंगल्स जारी किए गए.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय में, बैंक के कार्यपालक निदेशकों , वरिष्ठ कायापलकों के साथ-साथ फील्ड कार्यपालकों ने वर्चुअल मोड (पैन इंडिया) के माध्यम से शामिल होकर सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ली तथा ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता दुहराई. कार्यपालक निदेशक, श्री नितेश रंजन ने अपने संदेश के माध्यम से सभी यूनियनाइट्स से बैंक के सतत विकास के लिए जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा का पालन करने का अनुरोध किया. उन्होंने भ्रष्टाचार और कदाचार को विशिष्ट रूप से प्रकट करने के लिए स्टाफ सदस्यों द्वारा पीआईडीपीआई और व्हिसल ब्लोअर तंत्र के उपयोग पर भी जोर दिया.

सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2023 पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का संदेश अखिल भारतीय स्तर पर उपस्थित सभी लोगों को सूचित किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button