प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

लखनऊ : ’मिशन रिक्रूटमेंट’ के तहत 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान के अर्न्तगत रोजगार मेला-10 कार्यक्रम के तहत 28 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 13ः00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को सम्बोधित भी करेंगे।
यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि और रोजगार सृजन के लिये रोजगार मेला एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिये सार्थक अवसर प्रदान करेगा।
देश भर से चुने गये नवनियुक्त कर्मियों को भारत सरकार के तहत रेलवे, एमसीएफ, एनसीसी, पोस्टल, बैकिंग सेवाओं, उच्च शिक्षा एवं गृह मंत्रालय में कार्य करने के लिये स्टेशन मास्टर, लिपिक, प्रवर टी.सी, बुकिंग क्लर्क, टेक्नीशियन, हेल्पर, कैडेट कोर्डिनेटर, हेड कांसटेबल, डाक सहायक आदि अन्य पदों को शामिल किया जायेगा। नवनियुक्त कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां ‘कहीं भी किसी भी उपकरण’ को सीखने के प्रारूप के लिए 750 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।



