उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आज इंटरनेट कनेक्टिविटी, सोशल मीडिया ने हमारे सिस्टम को और अधिक पारदर्शी बना दिया है : डॉ. सत्य नारायण साबत

सीएसआईआर-एनबीआरआई, लखनऊ द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन

लखनऊ : सीएसआईआर-एनबीआरआई, लखनऊ द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ. सत्य नारायण सबत, महानिदेशक (कारागार) एवं महानिरीक्षक (जेल), जेल प्रशासन व सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे. डॉ. साबत ने लोकहित प्रकटीकरण तथा मुखबिर सरक्षण संकल्प 2004 पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया.


उदघाटन सत्र में सभी का स्वागत करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का सबसे प्रथम उद्देश्य जनता में भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के तहत संस्थान द्वारा प्रशोंत्तरी प्रतियोगिता, ग्राम सभाओं का आयोजन एवं जागरूकता कार्यक्रम जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं.


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सत्य नारायण साबत ने लोकहित प्रकटीकरण तथा मुखबिर सरक्षण संकल्प 2004 के बारे में चर्चा करते हुए सतर्कता और इसके विभिन्न पहलुओं जैसे निवारक सतर्कता, भाग लेने वाली सतर्कता, दंडात्मक सतर्कता और सक्रिय सतर्कता के बारे में चर्चा की। डॉ. साबत ने भारत के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल और उनके द्वारा भ्रष्टाचार को कम करने एवं सत्य-निष्ठा बढाने में किये गए अतुलनीय योगदान को भी याद किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने व्यवहार में सार्वजनिक सत्यनिष्ठा बनाए रखने का भी आग्रह किया। आज इंटरनेट कनेक्टिविटी, सोशल मीडिया ने हमारे सिस्टम को और अधिक पारदर्शी बना दिया है। डॉ. साबत ने कहा कि प्रत्येक संगठन को अपने सार्वजनिक मंच पर अधिकतम सार्वजनिक जानकारी प्रदर्शित करनी चाहिए, ताकि हर कोई उनसे लाभान्वित हो सके।उन्होंने इस अवसर पर आयोजित प्रशोंत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया
अंत में संस्थान के प्रशासन नियंत्रक प्रदीप कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button