उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल 28 अक्टूबर को 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे

लखनऊ : लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अक्टूबर, शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का 2 दिवसीय दौरे पर शनिवार अपराह्न 01:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन होगा। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे सदर बाजार जाएंगे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे । इसके उपरांत अपराह्न 2:00 बजे आरएमएल परिकल्प भवन (इरिगेशन) तेलीबाग जाएंगे और वहां संकटा प्रसाद सिंह जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इसके उपरांत रक्षा मंत्री 04:15 बजे रुचि खंड शारदा नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल पहुंचेगे और वहां आयोजित “बुंदेली दशहरा मिलन” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे।

अगले दिन 29 अक्टूबर रविवार को रक्षा मंत्री प्रातः 10:30 बजे आलमबाग गुरुद्वारा जाएंगे और गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे कार्यक्रम के उपरांत कालिदास मार्ग वापस जाएंगे और आवास से अपराह्न 03:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 4:00 बजे इंदौर के लिए रवाना हों जायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button