दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने नवमीं के अवसर पर दुर्गा पूजा के पंडालों के दर्शन किए

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा आज चितरंजन पार्क क्षेत्र में जिसे दिल्ली का मिनी बंगाल कहा जाता है, के सभी पूजा पंडालों में मॉ भगवती के दर्शन किए और वहां शीश नवां कर मॉ का आर्शीवाद लिया। उनके साथ नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व निगम पार्षद विरेन्द्र कसाना, पूर्व निगम पार्षद धीर सिंह कसाना, राकेश इस्सर और ब्रहम प्रकाश पोपल भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली व सुभाष चौपड़ा ने वरिष्ठ नागरिकों को अपने हाथों से नवमीं का भोग प्रसाद वितरित किया। एक पूजा पंडाल में खुद भी मॉ का प्रसाद ग्रहण किया।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने मॉ से प्रार्थना की कि वह दिल्ली के नागरिकों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखे व दिल्ली में अमन चैन बना रहे रहे। उन्होंने कहा कि मॉ भगवती दिल्ली के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहना, उन पर अपनी कृपा बनाए रखना। श्री लवली ने सभी पंडालों की साज सज्जा, पूजा व्यवस्था व आंतरिक सुरक्षा की भी प्रशंसा की। उन्होंने माँ दुर्गा से दिल्ली के सभी नागरिकों के लिए सुख शांति व समृद्धि की मंगल कामना की ।
श्री लवली व श्री चौपड़ा चितरंजन पार्क के प्रसिद्ध शिव मंदिर भी गए और वहां भी उन्होंने पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। दुर्गा पंडालों में हजारों भक्तों की भीड़ थी।




