उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शोभन चौधुरी, महाप्रबंधक/उत्तर रेलवे ने 46वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का उदघाटन किया

लखनऊ : रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के तत्वावधान में उत्तर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एनआरएसए) द्वारा 17 अक्टूबर .2023 से 21 अक्टूबर .2023 तक करनैल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में 46वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक  शोभन चौधुरी ने करनैल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में “46वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2023-24” के उदघाटन की घोषणा की।
इस चैंपियनशिप में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर श्री शोभन चौधुरी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों से सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल एक टीम रूप में खेलने का खेल है और इसके सभी पहलुओं में एकता और ताकत की आवश्यकता होती है। सभी खिलाड़ी एकजुट हो कर खेले भावना का प्रदर्शन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button